Saturday, 20 November 2021

नज़्म

वो भी सही
मैं भी सही
कुछ गलत था
तो वो वक्त था
और फिर फासले बढ़ते गए
और एक खूबसूरत नज़्म बन गए।

Friday, 19 November 2021

मुस्कुराहट

आंसू ने कहां धोका दिया है
वो थामे रहे कुछ और लम्हे, बड़ी वफादारी से
मगर मुस्कुराहट थी
जो उस टीस को बेनकाब कर गई।

Monday, 15 November 2021

सुपुर्दगी

तेरी सुपुर्दगी तुझे मुबारक
मेरी आजादी का खालिक अभी भी मेरी तलाश में है।


Friday, 5 November 2021

वक्त

बुरा ही सही, वक्त है, 
वक्त के साथ गुजर जाएगा।

#midnight_thoughts

Tuesday, 2 November 2021

आंखे

थकी भी है
नम भी
कब सोएगी
ये आंखे
इसकी बिनाई
कुछ कम भी है

the strongest!

The strongest people weren’t born unbreakable,  Their souls shaped by storms, Their bodies cracked into fragments  To be reassembled, Search...