सवालों के जवाब है,
मगर सोचती हु
क्या हर सवाल जवाब के काबिल है?
हर सवाल को जवाबचाहिए?
क्या कोई सवाल निरुत्तर रहे तो कोई मुश्किल है?
सवाल का जवाब आज जरूरी है?
ना जाने क्यो अब मुझे
सवालों से कोई दिक्कत नहीं है
खामोशी का जवाब कोई समाज पाएगा?
चुप रहना कोई कमजोरी नहीं
कुव्वत है
खूबी है
इख्तियार है
फैसला है।
No comments:
Post a Comment