तुम -
वो धुन हो
जिसका राग भुला दिया
जिसके बोल भूल गए
मगर हरवक्त गुनगुनाती हू
वो इतर हो
जिसकी भीनी भीनी खुशबू
भूले बिसरे
रुह को लिपट कर तड़पा देती है
वो ख्वाब हो
जिसके देखने के लिए
आंखे मूंदे
शाम को बैठे रहती हूं
वो याद हो
संदूक में जिसे रखा है
तन्हाई में
संदूक देख मुस्कुरादेती हू
तुम जो समझो
तुम क्या हो
तो बस क्या
शिकवा हो।
#poetrytwitter