Monday, 17 January 2022

जिहुजुरी

क्या नायब है वो लोग, 
की उन्होंने मेरी रजामंदी को जी हुजूरी समझ लिया

 मैंने हां कहा उनकी एक इल्तेजा को
उन्होंने हमेशा समाज लिया।

Sunday, 9 January 2022

ख्वाब

मेरे ख्वाब बहोत बड़े है
और राते कुछ तकसीम

मेरे दायरे में जो कुछ है
उससे मैं कहा मुतमइन

रुकी हु दो पल 
कुछ हौसले जुटने जो है

आज के ठहराव के बाद
बिन नौका मोजो से 

लड़ कर नदियों को जीत कर
क्षितिज की ओर जाना जो है।

Friday, 7 January 2022

गर जो वक्त मिले

पढ़ लेना तुम खत मेरे
गर जो वक्त मिले

चल देना दो कदम मेरी ओर
गर जो वक्त मिले

बड़ी लंबी सी है जिंदगी
गर जो वक्त मिले

मुख्तसर यादों में न जाने कैसे सिमटे
गर जो वक्त मिले

रुक कर ना तुम मुझे देख
गर जो वक्त मिले

बस यू अल्फाजों के इत्र में ढूंढ लेना
गर जो वक्त मिले


Wednesday, 5 January 2022

आप बीती बताए जा रहे है

आप बीती बताए जा रहे है
हम यूंही थोड़ी ना मुस्कुराए जा रहे है

जिंदगी के गमों को
गीतों सा गुनगुनाए जा रहे है।

ये मत पूछ बैठना के इतना खुश क्यों नजर आ रहे है
नए मुखौटे जो आजमाए जा रहे है।

सैलाबो सा समा है
बिन साहिल की नौका में आंखे मूंद चले जा रहे है।

Monday, 3 January 2022

छुड़ा दूं

तू कोई लत नही है जो छुड़ा दू
तू कोई आदत नही जो वक्त के साथ गवा दू

तो कोई जिद्द नही जो भुला दू
तू कोई राह नहीं जो मंजिल से पहले बदल दू

तू कोई याद जो जेहन में छुपा दू
तू मेरी जिंदगी की अनसुनी एक धुन है
तुझे कैसे मैं चंद अल्फाजों में बता दू।

#poetrytwitter 

the strongest!

The strongest people weren’t born unbreakable,  Their souls shaped by storms, Their bodies cracked into fragments  To be reassembled, Search...