Wednesday, 3 March 2021

धोखा

बादलों के मानिद तु देखा ना कर मुझे
मेरी धड़कने मुझे धोखा दे जाती है।

Monday, 1 March 2021

मंजर

अजीब मंजर है आज बहारो का
दूरियों में भी है खुमार वफाओं का
तेरी याद आती है कुछ इस कदर
मुस्कुराहटो में भी जिक्र है तेरी अदाओं का!

Thursday, 25 February 2021

परेशा कर गए

बेफिजुल की बातों से तन्हा कर गए
तुम हमसे यू इश्क खामखा कर गए

बाकी नहीं कुछ अब दरमिया हमारे
फिर ना जाने क्यू तुम हमे परेशा कर गए।


Wednesday, 24 February 2021

भुला देना

पहचान कर फिर तुम नज़रे चुरा लेना
कोशिश करना, तुम मुझे भुला देना।

परछाइयों से

बहोत कुछ कहना है
मगर अब खामोशियों से 
समझना है उसको सब 
मेरी परछाइयों से।

Monday, 22 February 2021

इबादतें

यादों की देहलीज पर ठहरी कुछ सांसे है
वक्त के बहकावे मे बहकी कुछ बाते है।

मेहताबो के करीब कुछ धुंध है
सुन-हरी धूप में जगमगाते तेरे वादे है।

गुल -ए- गुलज़ार सबा है तो क्या
असीर तेरी निगाहों के मेरे हौसले है।

आना या ना आना तेरा अब कहा मेरे मिजाज़ पर हावी
 इश्क नहीं तुमसे,अब ये इबादतें है। _rewa

ज़रूरी नहीं लड़ाई तुझ से हो
कुछ लड़ाई मै खुद से किया करती हुं
रोज़ तेरी याद नहीं आती
इसका जिम्मा मै खुद को दिया करती हूं।

Saturday, 20 February 2021

तू खुश है ये कह के खुद को बहलाया करती हूं।

नम आंखों से भी मुस्कुराया करती हूं

तुझे मै हर बात कहा बताया करती हु।


कभी तुझे कुछ कहती हूं, 

तो फिर "झूठ नहीं" खुद को समझा या करती हूं


तेरे कल्ब पर अब कोई हक़ नहीं मेरा

ये मै सर्द हवाओं को सुनाया करती हूं।


तुझे देखकर बे परवाह 

फिज़ाओं सी लहराया करती हूं।


तेरी याद जो अयि

तू खुश है ये कह के खुद को बहलाया करती हूं।


फरमाइशें नहीं करनी तुझे

मगर मै तेरी यादों में खुदको उलझाया करती हूं।

तू खुश है ये कह के खुद को बहलाया करती हूं।

Thursday, 18 February 2021

मुत्मईन

बाद- ए - सबा गुज़री है कुछ यूं
बेक़रार हु और मुत्मईन भी अब
तेरा इंतज़ार था चंद लम्हों के लिए
खामोशियों ने तेरी अब उनको बेजुबा कर दिया

अंधिया थी बडी जोरों से चली
तहनियो ने आज शाखो को गमगीन कर दिया
तेरी याद आयी यूं 
आज तेरी यादों ने फिर मुझे असिर कर दिया


Saturday, 6 February 2021

mohabbat

फरवरी की ठंड सी तेरी मोहब्बत
बडी confusing है
कभी सर्द कभी जरा कम सर्द
सुलझी हुई उलझने है उसकी
उलझी हुई है उसकी ताशनगी। _rewa


the strongest!

The strongest people weren’t born unbreakable,  Their souls shaped by storms, Their bodies cracked into fragments  To be reassembled, Search...