मेरे ख्वाब बहोत बड़े है
और राते कुछ तकसीम
मेरे दायरे में जो कुछ है
उससे मैं कहा मुतमइन
रुकी हु दो पल
कुछ हौसले जुटने जो है
आज के ठहराव के बाद
बिन नौका मोजो से
लड़ कर नदियों को जीत कर
क्षितिज की ओर जाना जो है।
आप बीती बताए जा रहे है
हम यूंही थोड़ी ना मुस्कुराए जा रहे है
जिंदगी के गमों को
गीतों सा गुनगुनाए जा रहे है।
ये मत पूछ बैठना के इतना खुश क्यों नजर आ रहे है
नए मुखौटे जो आजमाए जा रहे है।
सैलाबो सा समा है
बिन साहिल की नौका में आंखे मूंद चले जा रहे है।
आंसू ने कहां धोका दिया है
वो थामे रहे कुछ और लम्हे, बड़ी वफादारी से
मगर मुस्कुराहट थी
जो उस टीस को बेनकाब कर गई।
The strongest people weren’t born unbreakable, Their souls shaped by storms, Their bodies cracked into fragments To be reassembled, Search...