हमारी कहानी का बटवारा करते है
तुम अपने किस्से लिखो
मैं अपने नजरिए से अपनी कहानी लिखू
तुम अपनी दुनिया चंद कदम चलो
मैं अपना सफर तय करती हु
तुम पलट कर न देखो मुझे
मैं कल को याद नही करती हु
हो ये भी सकता है के कही
राहों में मिलो तुम तो रुकना नही,
अपने अपने फासले खुद तय करे
मिलते है एक बार
उम्र के उतार चढ़ाव के बाद
तुम अपने किस्से सुनना
और कुछ मेरी दास्तां सुन ना
एक बार वही जगह पर फिर
एक ब्लैक काफी की प्याली पे
इस जन्म का सार सुन लेना
मुझे तुम अपनी दास्तां सुना देना