मद्धम सी रातो में, ख्वाबों में ना आया करो
ज़िद्दी हूं मै, अपनी याद ना दिलया करो
माहवे दुआ भुलाया आपको, इबादतों सी सुकुत में
अपनी नज़रों की नकाशिया, ना दिखाया करो
गर याद करते हो, रूह में कुछ तो होती है दस्तक
एसे याद कर के, हमको ना सताया करो
ज़िद्दी हूं मै, अपनी याद ना दिलया करो
राहे अलग है, मंजिल भी अलग,
खुशनुमा शबनम के मनिद, अपनी याद ना दिलाया करो
भूला दीया है तुमको, कभी तो कोई बात मेरी मान जाया करो
ज़रा तुम भी भूलने की वजह बन जाय करो
जिद्दी सी हूं मै, मुझे देख कर ना मुस्कुराया करो।
मेरी ज़िद से तुम भी खुदको, तसल्ली दे कर बहलाया करो।
कभी तुम भूल जया करो, कभी मुझे भूलने दिया करो
जिद्दी सी हूं मैं, मेरी ज़िद ना झुटलाया करो
अपनी याद ना दिलाया करो, मेरी राहों की ओर तुम ना आया करो।
ज़िद्दी सी हूं मै, मेरी ज़िद को तुम ना सराहा करो
कहीं गर मीली राहो में, तो तुम अपनी राह तब्दील किया करो
ज़िद्दी सी हूं मै, मेरी हर ज़िद को इबादत ना बनाया करो।
_रीवा
No comments:
Post a Comment